वरुण का आलू पराठा
आज (दिनांक २९ मई, २०२२) सुबह नाश्ते में आलू पराठा खाने का मन हुआ। तो यह आज मेरे मन में निश्चित हो गया कि पराठा तो खाना है, पर कुछ अलग।
प्रयोग सामग्री: –
१) आटा – अनुपात में आधा भाग गेहू बाकि आधे भाग में एक-एक भाग करके ज्वार,रागी,सोयाबीन,जौ,अलसी (आप अपनी इच्छानुसार कुछ भी ले सकते है)। आटा को आप अच्छी तरह चलनी से चोकर को अलग कर ले।
२) उबला आलू
३) नमक
४) हरा मिर्च,प्याज, हरा धनिया लहसुन इत्यादि

बनाने कि विधि :-
आटा में एक दो चुटकी नमक डालकर थोड़ा सा कड़ा गूथ ले फिर उसको अलग रख दे। यह आटा सामान्य गेहूं के आटे जैसा नहीं होता है क्योकि गूथने पर हाथ में ज्यादा चिपकता है। यह आटा कम लस (ग्लूटेन ) वाला होता है इसलिए इस आटे में खिचॉव कम होगा धनिया,मिर्च,प्याज और लहसुन को अच्छी तरह बारीक काटकर आलू के साथ सान (पेस्ट बना) ले।
अब आटे कि लोई बना कर उसमे आलू के पेस्ट को भरकर चकले पर बेल ले। आटे में खिचाव कम होता है इसलिए हो सकता है कि आपको थोड़ी पराठा बेलने में कष्ट हो सकता है। पर एक दो पराठा बिगड़ने के बाद सही हो जाता है। अब इस कच्चे पराठे को तवे पर माध्यम आच पर कोई भी खाद्य तेल के साथ पका ले।

पकाने के बाद दही और लहसुन कि चटनी के साथ इसका मजा ले। हाँ आप अगर आपको मख्खन पसंद है तो इसका आनंद उसके साथ भी ले सकते है। अगर आपका आलू का पेस्ट बच गया है तो उसकी टिक्की भी बना सकते है।

आप एक बार कोशिश अवश्य कीजियेगा और लिखकर बताईयेगा कि कैसा लगा आपको वरुण का आलू पराठा, उत्तर कि प्रतीक्षा रहेगी।
Bahut accha laga….. Dikhne mein
Varun ka aalu paratha varun ke haath se khaane aayenge